फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Medicines being prescribed from outside the hospital

Barabanki News: अस्पताल में बाहर से लिखी जा रहीं दवाएं

Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Medicines being prescribed from outside the hospital
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर में बने 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। यहां पर आने वाले मरीजाें को खुलेआम बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं। यही नहीं विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से मुख्य गेट के पास ही कई मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे हैं, जहां से मरीज महंगे दामों पर दवाएं खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



अस्पताल में आए मरीजों को मंगलवार को खुलेआम बाहर से दवाई लिखी जा रही थी, यही नहीं इन मरीजों को बाहर गेट के पास खुले मेडिकल स्टोरों से दवाएं लेने के लिए कहा भी जा रहा था। इलाज कराने आईं करसंडा गांव की सुषमा देवी ने बताया कि एक सप्ताह से वह बुखार से पीड़ित हैं। अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया तो बाहर से 590 रुपये की दवा लिख दी गई।
विज्ञापन


वहीं, हजरतपुर निवासी अमर ने बताया कि वह तीन दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार से परेशान हैं, उन्हें भी चिकित्सक द्वारा 610 रुपये की दवाएं बाहर से लिखी गईं। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालकों के कर्मी चिकित्सक के पास बैठकर मन मुताबिक दवाएं मरीजों को लिखवाते हैं। लेकिन अस्पताल प्रशासन इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। जबकि जिलाधिकारी हाल ही में अस्पताल की अव्यवस्था पर यहां की सीएमएस को कड़ी फटकार भी लगा चुके हैं। इस बाबत सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद भी दवा बाहर से लिखना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed