फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Medicines become cheaper due to new GST slab, relief provided

Barabanki News: जीएसटी के नए स्लैब से सस्ती हुई दवाएं, मिली राहत

Thu, 25 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Medicines become cheaper due to new GST slab, relief provided
बाराबंकी। जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव का सीधा फायदा जीवनरक्षक दवाओं और अन्य औषधियों के दामों में आई कमी से आमजन को हो रहा है। नई व्यवस्था में 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इसके अलावा कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली तीन जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर भी जीएसटी की 5 प्रतिशत दर को घटाकर शून्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जीवनरक्षक और कैंसर की दवाओं को जीएसटी से मुक्त करने का सरकार का फैसला मरीजों और उनके परिवारों को सीधी राहत देने वाला साबित हो रहा है। बाजार में मौजूद दवाओंं की एमआरपी पर भी छूट देकर ही दवाएं बेची जा रही हैं।
विज्ञापन


बिल में दे रहे नई व पुरानी दोनाें एमआरपी
फोटो- 14
अब जो बिल दिए जा रहे हैं, उसमें पुरानी व नई एमआरपी दोनों का उल्लेख किया जा रहा है। इसके बाद स्लैब केे अनुसार ग्राहक को दी जाने वाली छूट को भी बिल पर अंकित किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा फुटकर उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक गुप्ता, थोक विक्रेता

दवाओं पर दी रही है 6.25 प्रतिशत की छूट
जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने से उपचार का बोझ कम होगा। जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद से ही छूट जा रही है। दवाओं में एमआरपी पर 6.25 प्रतिशत की छूट ग्राहकों को दी जा रही है।
- शिवम गुप्ता, दवा व्यवसायी फुटकर विक्रेता

कंपनी से जारी नहीं हुई कोई सूची
अभी कंपनी की ओर से कोई नई रेट लिस्ट जारी नहीं हुई है। जो भी दवाएं हैं उस पर सवा छह फीसदी छूट दी जा रही है। मेडिकल उपकरण और डायग्नोस्टिक किट्स भी सस्ते हो गए हैं। ग्राहक भी छूट को लेकर काफी सजग हैं।

- श्रेयांश जैन, दवा व्यवसायी

थोड़ी ही सही लेकिन मिली राहत
दवा के रेट कम होने से थोड़ी ही सही लेकिन राहत मिली है। जो दवा पिछले हफ्ते 480 रुपये की ली थी, इस बार 451 रुपये की मिली है। दवाओं के दाम कम होने से हर वर्ग को फायदा मिलेगा।
- चौधरी शैलेंद्र, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed