{"_id":"6092e3c28ebc3ebd082c3cb9","slug":"medicine-diastribition-barabanki-news-lko576982065","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन मरीजों को दवाइयां व किट उपलब्ध कराने को बनी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन मरीजों को दवाइयां व किट उपलब्ध कराने को बनी टीम
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव संपंन होने के बाद प्रशासन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को लेकर सक्रिय हो गया है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दवाएं व किट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नामित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने सौंपी है। वहीं प्रत्येक जोन में चार-पांच टीमें लगाई गई है। आपदा कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों पर दवा व किट पहुंचाने के लिए टीम को 30 वाहन भी उपलब्ध कराएं गए है। डीएम ने टीम के सदस्यों के नाम सार्वजनिक करने का आदेश भी दिया है। ताकि लोग सीधे उनसे फोन पर बात कर सके।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण व अस्पतालों में जगह न होने के कारण अधिकांश कोविड पेशेंट अपने घरों पर ही आइसोलेट है। जिनको प्रशासन दवा व कोविड किट तक नहीं उपलब्ध करा पा रहा था। इसको लेकर आपदा कॉल सेंटर में ऐसी शिकायतों की भरमार थी। इसको लेकर बुधवार को जिलाधिकारी ने पूरे जिले को छह जोन व सेक्टर में बांटने के साथ जोन व सेक्टर प्रभारी नामित किए है।
नवाबगंज जोन की जिम्मा एसडीएम सदर अभय पाण्डेय को देते हुए बंकी, देवा, मसौली हरख व नगर पालिका के सीएचसी अधीक्षकों को सेक्टर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। रामसनेहीघाट में एसडीएम दिव्यांशु पटेल को जोन व बनीकोडर व पूरेडलई सेक्टर में सीएचसी अधीक्षकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
फतेहपुर जोन में एसडीएम पंकज सिंह व फतेहपुर व निंदूरा सेक्टर में सीएचसी अधीक्षकों को नोडल अधिकारी नामित किया है। हैदरगढ़ जोन में एसडीएम शालिनी प्रभाकर को हैदरगढ़ त्रिवेदीगंज व सिद्धौर के सीएचसी अधीक्षकों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। रामनगर जोन में एसडीएम राजीव शुक्ला तथा रामनगर व सूरतगंज सेक्टर का नोडल सीएचसी अधीक्षक को बनाया गया है।
सिरौलीगौसपुर जोन में एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में सिरौलीगौसपुर व दरियाबाद सेक्टर में सीएचसी अधीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिनके सहयोग प्रत्येक जोन में दवा वितरण के लिए लगाई गई चार-पांच टीमों को दवा व किट के वितरण के लिए ब्लॉकवार दो-दो वाहनों सीएमओं को उपलब्ध कराने होंगे।
जिले के लिए एसडीएम तो बाहर के लिए एडीएम जारी करेंगे ई-पास
लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति के लिए वाहनों के ई-पास बनाए जाएंगे। यह ई-पास ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे बनवाए जा सकेंगे। ई-पास जारी होने के बाद मोबाइल पर आने वाले मेसेज में दिए गए लिंक से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। डीएम ने प्रदेश की सीमा व अंतरजनपदीय पास जारी करने की जिम्मेदारी एडीएम संदीप कुमार गुप्ता व जिले के अंदर वाहनों के पास सभी एसडीएम जारी कर सकेंगे।