{"_id":"637d26cb212c4e6fcb34685f","slug":"medical-student-died-barabanki-news-lko6584499175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मेडिकल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मेडिकल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेदाबाद (बाराबंकी)। मेयो मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह गुरुग्राम का निवासी है। घटना के बाद मेडिकल छात्रों में शोक व्याप्त है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गांव स्थित मेयो मेडिकल कॉलेज में गुरुग्राम के निवासी मनीष यादव का पुत्र गीतांशु यादव (25) एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप कर रहा था। पांच महीने बाद वह पंजीकृत डॉक्टर बनने वाला था। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सोमवार रात से उसे सीने के पास हल्का दर्द हुआ। मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी पर आया तो दर्द तेज हो गया।
साथी व चिकित्सक उसे तुरंत आईसीयू में ले गए। जांच में पता लगा कि उसे गंभीर दिल का दौरा पड़ा है। कुछ ही देर में गीतांशु की सांसें टूट गई। उसकी मित्र इशिका गर्ग में बताया कि पहले मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कराने की बात की जा रही थी लेकिन वहां से वेंटिलेटर एंबुलेंस नहीं आ सकी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन देर शाम तक गुरुग्राम से परिजनों के आने का इंतजार करता रहा। इस बाबत मेयो के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि गीतांशु की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। संवाद