फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Medical College, Khadra, Niralanagar and BLTC won the match.

Barabanki News: मेडिकल कॉलेज, खदरा, निरालानगर व बीएलटीसी ने जीता मैच

Sun, 01 Oct 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Medical College, Khadra, Niralanagar and BLTC won the match.
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित आदिकवि महर्षि वाल्मीकि क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को चार मैच खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। टूर्नामेंट में मेडिकल कॉलेज, खदरा, निरालानगर और बीएलटीसी की टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन


पहला मैच फतेहपुर और खदरा इलेवन की टीम के बीच खेला गया। फतेहपुर ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जिसमें खदरा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर की टीम 123 रनों पर ही सिमट गई। दूसरा मैच बीएलटीसी और नागेश्वरनाथ धाम क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बीएलटीसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बीएलटीसी की टीम ने 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागेश्वरनाथ धाम की टीम 113 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन



तीसरा मैच अंबेडकरनगर और मेडिकल काॅलेज के बीच खेला गया, जिसमे मेडिकल कॉलेज ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने 136 रन बनाए। जवाब में उतरी अंबेडकरनगर की टीम 120 रन ही बना पाई। चौथा मैच बाराबंकी लीजेंड और निरालानगर के बीच खेला गया। बाराबंकी लीजेंड पहले बैटिंग करते हुए 56 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए निरालानगर की टीम ने चार ओवर में मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed