फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Measles spreads in many localities, 10 children are vulnerable

Barabanki News: कई मोहल्लों में खसरे ने पांव पसारे, 10 बच्चे चपेट में

Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Measles spreads in many localities, 10 children are vulnerable
जैदपुर (बाराबंकी)। डेंगू से राहत मिली तो अब खसरे का प्रकोप बढ़ने लगा। कस्बे में खसरे की चपेट में आकर करीब दस बच्चे बीमार हैं। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग टीम मोहल्लों तक नहीं पहुंच तो परिजन पीड़िता का निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बे के मोहल्ला बड़ापुरा, छेदा कटरा वार्डों में खसरे का प्रकोप ज्यादा है। मोहल्ला बड़ापुरा निवासी सईदुररहमान की बेटी फरिहा (7) भी पीड़ित है जिसका इलाज पिछले 10 दिनों से निजी अस्पताल में चल रहा है। साद (2), जैनब (5), मास्टर जफरूल हसन के बेटे अली हसन (3), मोहम्मद जैम के दो बच्चे, मोहम्मद जमीर का एक बेटा भी संक्रमण की चपेट में है। वहीं मोहल्ला छेदा कटरा कर्बला के पास मोहम्मद सालिम का बेटा शुबहान (10) भी खसरे से पीड़ित है। इनका उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कस्बों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता। नालियों में भरी गंदगी की सफाई नहीं की जाती जिससे कस्बे के कई मोहल्लों में बीमारी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार सरोज ने बताया कि जानकारी मिली है। सोमवार को जांच के लिए टीम प्रभावित मोहल्लों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed