{"_id":"68e1739eb0a39ac3be03e2fc","slug":"married-womans-body-found-hanging-murder-alleged-barabanki-news-c-315-1-brp1006-148991-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Sun, 05 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुबेहा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम कमरे में साड़ी के फंदे से विवाहिता का शव लटका मिला। मायके वालों ने पति व सास पर हत्या का आरोप लगाया है।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मुन्नु का पुरवा गांव निवासी मृतका के भाई विनोद ने बताया कि बहन रेनू (28) का विवाह दिसंबर 2018 में सुबेहा कस्बे के महतेली वार्ड निवासी बेचू से हुआ था। बताया कि शुक्रवार को रेनू ने अपनी भाभी को फोन करके पति से हुई मारपीट की जानकारी दी थी। इसके कुछ देर बाद ही पति ने फोन करके रेनू के आत्महत्या करने की सूचना दी।
विनोद ने आरोप लगाया कि पति ने बहन की हत्या करके शव फंदे से लटका दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव फंदे से उतार लिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की दो बेटियां हैं। वहीं पति बेचू ने बताया कि घटना के दिन कोई विवाद नहीं हुआ था। वह विसर्जन कार्यक्रम में गया था। इस दौरान पत्नी का फोन आया पर शोर के कारण कॉल रिसीव नहीं कर पाया। घर लौटने पर पत्नी का शव फंदे से लटकते देखा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्णकांत सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।