{"_id":"695ac801ccbd0533400b8e09","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-leaving-behind-a-heartbroken-little-girl-barabanki-news-c-315-1-brp1006-155579-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, बिलख रही मासूम बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, बिलख रही मासूम बच्ची
Mon, 05 Jan 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र के शहरी गांव में विवाहिता रूबी (22) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रूबी अपने पीछे दो माह की एक मासूम बच्ची छोड़ गई है।
पुलिस के मुताबिक, टिकैतनगर क्षेत्र के सिकरी जीवल निवासी मस्सन की पुत्री रूबी का विवाह फरवरी 2025 को बदोसराय के शहरी गांव निवासी इश्तहार अहमद से हुआ था। विवाह को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। परिजनों का आरोप है कि दोपहर में रूबी ने मायके फोन किया था और वह परेशान लग रही थी। शाम होते-होते ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि रूबी की हालत अचानक बिगड़ गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद यह खबर आई कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सूचना से मायके में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत शहरी गांव पहुंचे। पति इश्तहार अहमद का कहना है कि रूबी ने पहले गले और सीने में दर्द की शिकायत की थी। पूछने पर उसने किसी तरह की संदिग्ध चीज खाने से इन्कार किया था। बदोसराय थाने के एसएचओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मायके वालों ने सूचना दी थी। अभी तहरीर नहीं मिली है।