फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married woman died during treatment

Barabanki News: उपचार के दौरान विवाहिता की मौत

Fri, 31 Jan 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman died during treatment
ज्योति वर्मा, फाइल फोटो
बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बड्डूपुर में शादी के मात्र 40 दिन बाद 20 जनवरी को प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जहर खा लिया था। उपचार के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया। विवाहिता के हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी।
विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र के टडवा गदमानपुर गांव निवासी दिनेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री ज्योति वर्मा (26) का विवाह 10 दिसंबर 2024 को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गगियापुर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार के साथ हुआ था। शादी में करीब 10 लाख रुपये का उपहार दिया था।
विज्ञापन


बताया कि ससुराल पहुंचते ही बेटी को पांच लाख रुपये और लाने को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा। 20 जनवरी को ज्योति को मायके भेज दिया। उसी दिन शाम को पति पुष्पेंद्र से फोन पर कहासुनी हो गई। ससुरालियों ने कहा कि जहर खाकर मर जाओ। इससे क्षुब्ध ज्योति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए मगर वहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान बुधवार शाम मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड्डूपुर के थानाध्या मनोज कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed