फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married killed, bodies hung from noose

नवविवाहिता की हत्या, फंदे से लटकाया शव

Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Married killed, bodies hung from noose
Murder - फोटो : symbolic photo
दहेज की लालच में एक नवविवाहिता की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए छप्पर में फंदे के सहारे लटका दिया। आरोपियों ने विवाहिता के मायके वालों को उसकी तबियत खराब होने की जानकारी दी और घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


मृतका के परिवारीजन पहुंचे तो बेटी का शव देख उनके होश उड़ गए। पिता ने कोठी थाने में पति, सास, ससुर, देवर सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर सीओ हैदरगढ़ ने भी घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन

 
कोठी थानाक्षेत्र के कमालापुर गांव निवासी घिसियावन की पुत्री शशि (20) का विवाह छह माह पूर्व इसी थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मंसाराम रावत के पुत्र सुनील कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही सुनील उसको अक्सर दहेज कम लाने की बात पर प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार की देर रात घर में हुए विवाद के बाद विवाहिता की हत्या कर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। इसके बाद शनिवार सुबह मृतका के पिता को सूचना दी गई कि उनकी पुत्री बहुत बीमार है। 

मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने देखा तो उनकी पुत्री घर में ही फांसी के फंदे पर लटक रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच करने के साथ ही शव को पीएम के लिए भेजा है।


सीओ हैदरगढ़ श्रीपाल यादव ने भी मौके का जायजा लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील कुमार, सास, ससुर मंसाराम, देवर मनोज, पुनीत , सुशील रावत के खिलाफ  पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed