{"_id":"60ba766d8ebc3ee47f744fec","slug":"market-craud-barabanki-news-lko5810046163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में खरीदारी को उमड़े लोग, तार-तार हुई सोशल डिस्टेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में खरीदारी को उमड़े लोग, तार-तार हुई सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को रौनक तो लौटती दिखी पर उमड़ी भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार नजर आई। सट्टी बाजार का दिन होने के कारण बाजार में ठीक ठाक भीड़ रही। मुख्य बाजार छाया चौराहा व निबलेट से लेकर धनोखर, घंटाघर, सट्टी बाजार तक मास्क व दो गज की दूरी का पालन नहीं हुआ। भीड़ व चार पहिया वाहनों के चलते दिन में कई बार जाम भी लगा। बाजार में नियमों का पालन कराने में प्रशासन से लेकर दुकानदार तक दोनों लापरवाह दिखे।
शुक्रवार को बाजार पहुंचे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को पूरी तरह दर किनार किया। लापरवाही का आलम यह था कि आस पास खड़े लोग भी मास्क को नाक पर लगाने की जगह गले में लटकाए दिखे। सबसे बुरा हाल निबलेट से धनोखर, घंटाघर, सट़टी बाजार और धनोखर से नाका रोड का था।
साप्ताहिक बाजार सट्टी बाजार के चलते शुक्रवार को मुख्य बाजार में काफी भीड़ रही। बाजार आए लोग अपनी जिम्मेदारी भूलकर खरीदारी में जुटे रहे। बाजार में खरीदारी करने आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाए। हालांकि पुलिस ने बाजार में घूमकर लोगों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील जरूर की लेकिन इसका असर क्षणिक ही रहा।
विज्ञापन
चेकिंग कर 47 के खिलाफ की कार्रवाई
पटेल तिराहा, नाका चौराहा, निबलेट तिराहा, छाया चौराहा समेत मुख्य मार्गों पर को लोगों का आवागमन बना रहा। सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियानर चलाया गया इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 47 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।