फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Many officers including PD, DPO, DD AG were changed

Barabanki News: पीडी, डीपीओ, डीडी एजी समेत कई अधिकारी बदले

Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Many officers including PD, DPO, DD AG were changed
बाराबंकी। जिले में तैनात परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप कृषि निदेशक सहित कई अफसरों का तबादला गैर जनपदों में किया गया हैं। इनमें से अधिकांश अधिकारी जिले में निर्धारित तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक (पीडी) मनीष कुमार को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, उनकी जगह राकेश सिंह को तैनात किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह को कासगंज भेजा गया है। इनके स्थान पर इटावा के सूरज सिंह को भेजा गया है। उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार को पदाेन्नति देते हुए अलीगढ भेजा गया है जबकि इनके स्थान पर धीरेंद्र सिंह को तैनाती मिली है।
विज्ञापन

इनके साथ ही औषधि निरीक्षक सीमा सिंह को लखनऊ भेजा गया है जबकि गोंडा में तैनात रजिया बानो को जिले में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी के रिक्त पद पर उन्नाव के राकेश मिश्र को तैनात किया गया है। साथ ही ईओ रामसनेहीघाट धीरज सिंह को बस्ती, जेई नगर पालिका अमित कुमार को संडीला, तहसीलदार कविता ठाकुर को सुल्तानपुर और शरद सिंह को लखनऊ भेजा गया है। इनके स्थान पर शशांक कुमार, बालेंदु विपल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरसी फारूकी और सलिल कुमार को जिले में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले
बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि काम काज में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हैदरगढ़ के बीईओ सुनील कुमार को देवा भेजा गया है। देवा से रामनारायण को त्रिवेदीगंज, धर्मेद्र प्रसाद को हैदरगढ़, जैनेंद्र कुमार को नगर क्षेत्र से मसौली, फिजा मिर्जा को मसौली से सिरौलीगौसपुर, सिरौलीगौसपुर में तैनात रहे अश्विनी प्रताप को हरख भेजा गया है जबकि अर्चना को नगर क्षेत्र के अलावा अतिरिक्त प्रभार मुख्यालय दिया गया है।
ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल
जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने बताया कि बंकी में तैनात अलमास रिजवी को मसौली भेजा गया है। इसी प्रकार रोहित वर्मा को सूरतगंज से बनीकोडर, वीरेश को सूरतगंज से पूरेडलई, विभा गुप्ता को निंदूरा से सूरतगंज और पुष्पेंद्र कुमार को सिद्धौर से फतेहपुर में तैनात दी गई है।

इसी तरह अमित यादव को सूरतगंज से फतेहपुर, बजरंगी प्रसाद को फतेहपुर से निंदूरा, अभिनय सिंह को फतेहपुर से सूरतगंज, विजय कुमार सिंह-2 को फतेहपुर से सूरतगंज, प्रदीप यादव को पूरेडलई से देवा, वीरेंद्र कुमार को बनीकोडर से सिद्धौर और मनोज मिश्रा को फतेहपुर से सिरौलीगौसपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed