फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Many of the villages on the river's flood threat

नदी की बाढ़ से कई गांवों पर खतरा

Sun, 16 Aug 2015 11:34 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी का पानी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यदि इसी रफ्तार में पानी बढ़ता रहा तो तटीय क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जहां तराई में हड़कंप मचा है वहीं इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी का पानी तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी का पानी खतरे के निशान 106.076 से ऊपर 106.336 मीटर पर आ गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक नदी का पानी जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उससे पूर्वानुमान है कि पानी 106.506 मीटर तक पहुंच सकता है। इससे बेहटा तमरसेपुर, कुरियन पुरवार, मांझा रायपुर, परसावल, कमियार, नैपुरा, सिरौलीगुंग आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तराई क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इन गांवों में रहने वाले लोग पूरी तरह से सतर्क हैं और किसी भी समय गांव को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने की पूरी तैयारी में हैं। तराई के लोगों का कहना है कि नदी का पानी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इससे कई गांवों में बाढ़ का पानी भर सकता है।
विज्ञापन

वहीं, नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। सीएचसी रामनगर में तैनात चिकित्सक और स्टाफ को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed