फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Many candidates are fond of weapons with luxury vehicles

लग्जरी वाहनों के साथ असलहों के शौकीन हैं कई उम्मीदवार

Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Many candidates are fond of weapons with luxury vehicles
बाराबंकी। सपा, कांग्रेस, बसपा और भाजपा समेत कई अन्य दलों के उम्मीदवार लग्जरी वाहन से चलने के साथ असलहाधारी भी है। शनिवार को हुए डेढ़ दर्जन से अधिक नामांकन पत्र दाखिले के दौरान उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष दिए शपथ पत्र में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

अंबरीश हैं 13 लाख के कर्जदार
जैदपुर विधानसभा सीट से भाजपा के अंबरीश रावत के पास जहां 55 हजार रुपये नकद हैं। वहीं बैंक में 76 हजार रुपये जमा हैं। जबकि पत्नी के पास 48 हजार रुपये नगद के साथ बैंक में एक लाख 20 रुपये जमा हैैं। उनके पास एक स्कार्पियों समेत तीस लाख रुपये के दो और वाहन हैं। सवा लाख रुपये के जेवर खुद के पास व पत्नी के पास करीब 64 लाख के जेवरात हैैं। वहीं बैंक से 13 लाख रुपये वाहन ऋण के कर्जदार भी हैं।
विज्ञापन

गौरव पर दर्ज है केस
जैदपुर सीट से सपा उम्मीदवार गौरव रावत के पास 40 तो पत्नी रूपा के पास 50 हजार की नकदी है। जबकि टाटा सफारी व एक ट्रैक्टर भी है। लखनऊ के बीकेटी व नगर कोतवाली में इनके खिलाफ केस दर्ज हैं। इनकी सकल संपत्ति जहां 11 लाख 73 हजार रुपये की है तो पत्नी के पास चार लाख 14 हजार की सकल संपत्ति हैं। इनमें आभूूषण भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेेश से ज्यादा धनवान है उनकी पत्नी
कुर्सी सीट से सपा के उम्मीदवार राकेश वर्मा के पास कुल सकल संपत्ति 29 लाख 58 हजार रुपये की है। जबकि पत्नी सुधारानी के पास 71 लाख 25 हजार की है। शहर के साथ पैतृक गांव सिरौली और लखनऊ में आवास के साथ रामनगर में भूखंड भी है। आरओ को दिए शपथपत्र के अनुसार राकेश के पास दो लाख तो पत्नी के पास सवा लाख की नकदी है। कई खातों में 21 लाख तो पत्नी के खाते में 37 लाख रुपये जमा हैं। इनके ऊपर 2.90 लाख का बैंक ऋण हैं। नगर कोतवाली में उनके खिलाफ केस दर्ज है। पत्नी के नाम 35 लाख रुपये की लागत के दो लग्जरी वाहन हैं।
साकेंद्र के पास हैं दो लग्जरी वाहन
इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप वर्मा के पास एक लाख 20 हजार की नगदी है। जबकि बैंकों में 71 लाख 67 हजार 837 रुपये जमा हैं। कुल 98 लाख 92 हजार 851 रुपये की सकल संपत्ति में दो लग्जरी वाहन भी हैं। इन पर मोहम्मदपुर खाला में आचार संहिता के मामले में एक केस दर्ज है। यह शिवाजी नगर महमूदाबाद के निवासी हैं।

रामकिशोर के पास है रायफल और बंदूक
रामनगर विधानसभा सीट के बसपा उम्मीदवार रामकिशोर शुक्ला शिक्षा क्षेत्र से जुुड़े हैं। इनके पास जहां आठ लाख की नकदी है वहीं पत्नी अनीता के पास पांच लाख हैं। राजनीति में आए शुक्ला वाहनों के शौकीन है। लगभग साठ लाख रुपये के पांच लग्जरी वाहनों के होने का ब्यौरा शपथपत्र में दिया है। स्वयं के पास ढाई लाख तो पत्नी के पास लगभग दो लाख रुपये के जेवर हैं। इनकी सकल संपत्ति 79 लाख 76 हजार तो पत्नी की 19 लाख 72 हजार रुपये बताई गई है। 60 हजार की रायफल और सात हजार लागत की एक बंदूक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed