{"_id":"66f72f46b5a29f4faf05c1a4","slug":"managing-director-of-nhm-will-see-the-condition-of-health-services-today-barabanki-news-c-315-1-slko1012-125246-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखने आज आएंगी एनएचएम की प्रबंध निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखने आज आएंगी एनएचएम की प्रबंध निदेशक
Sat, 28 Sep 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार में प्रबंध निदेशक अनुराधा पटनायक स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ जिले का भ्रमण करेंगी। केंद्रीय टीम के आने की जानकारी मिलने के बाद विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जा रही हैं। वह आकांक्षी ब्लॉक भी जाएंगी। उधर सीएमओ ने शुक्रवार को अस्पतालों में चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया।
केंद्रीय टीम शनिवार को जिले में होगी। इस दौरान टीम सीएचसी बड़ागांव का निरीक्षण करेगी, मरीजों से बातचीत भी करेगी। इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र उधौली का निरीक्षण भी करेगी। मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं को किस तरह से इलाज मिलता है, इसकी जानकारी लेगी।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों को मिल रहा है कि नहीं, टीम इसकी भी जांच करेगी। इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र उधौली का निरीक्षण कर वहां पर कराए जा रहे प्रसव की जानकारी भी लेगी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रबंध निदेशक पूरी टीम के साथ आकांक्षी ब्लॉक पूरेडलई जाएंगी और वहां पर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किस प्रकार ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है, इसकी जानकारी लेंगी। उधर सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने टीम के आने की जानकारी के बाद शुक्रवार को सीएचसी बड़ागांव और उपस्वास्थ्य केंद्र उधौली का निरीक्षण कर वहां पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया।