फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Man who set fire to a dispute with his brother dies

Barabanki News: भाई से विवाद में आग लगाने वाले व्यक्ति ने तोड़ा दम

Thu, 27 Nov 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 27 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Man who set fire to a dispute with his brother dies
सिद्धौर। कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में 20 नवंबर को भाई से हुए विवाद के बाद खुद को आग लगाने वाले नागेश्वर (52) की मंगलवार रात लखनऊ के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को जब शव गांव पहुंचा तो माहौल गंभीर हो गया। हालांकि, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अब पहले से दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाकर जांच करेगी।
विज्ञापन

उस्मानपुर गांव निवासी नागेश्वर गांव में कम ही रहते थे और लखनऊ में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 20 नवंबर को पड़ोस में रहने वाले नागेश्वर के छोटे भाई शिवशंकर और भतीजे सोनू उर्फ रवि से घर के पास हो रही बोरिंग को लेकर उनका विवाद हुआ। नागेश्वर को इस बोरिंग पर एतराज था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन इसे भाइयों के बीच का विवाद समझकर बिना कार्रवाई के लौट गई। इसी के बाद हुई कहासुनी में नागेश्वर ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे नागेश्वर को लखनऊ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी मनोज कुमारी और चार बच्चों, पवन कुमार, पल्लवी, सोनम और काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। कोठी के थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने चार दिन पहले ही मृतक के भाई शिवशंकर और भतीजे सोनू उर्फ रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। अब धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed