फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Man sentenced to 20 years in prison for kidnapping and raping a teenager

Barabanki News: किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कैद

Fri, 31 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for kidnapping and raping a teenager
बाराबंकी। किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को 20 वर्ष की कैद व 35 हजार रुपये जुर्माना भुगतने की सजा सुनाई है। मामला थाना कुर्सी क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि यहीं के निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री को 20 अप्रैल 2023 को बेहड़पुरवा गांव निवासी आदित्य बहला फुसलाकर ले गया था। पीड़िता ने बयान के दौरान अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करना भी बताया। विवेचक ने अभियुक्त के विरुद्ध अपहरण व दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय पर दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह पेश किए गए। पीड़िता समेत गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सुभाष चंद्र तिवारी ने दोषी को सजा सुनाई।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed