फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mal Babu suspended, case registered

माल बाबू निलंबित, केस दर्ज

Sun, 20 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mal Babu suspended, case registered
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील कार्यालय में रिश्वत लेने वाले मालबाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा इनके खिलाफ तहसीलदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ तहसील में मालबाबू के पद पर कार्यरत राजस्व लिपिक कौसर हुसैन का शनिवार को (अज्ञात व्यक्ति से) रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मालबाबू को कार्यालय में अज्ञात द्वारा बीस हजार रुपये दिए जा रहें हैं जिनको मेज की दराज में रखते हुए मालबाबू पांच-पांच सौ का नोट होता तो अच्छा होता कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर रविवार को एसडीएम ने रिश्वत लेने के आरोपी लिपिक से मालबाबू का कार्यभार छीन लिया था तथा पूरी जांच रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को भेजी थी। देर शाम जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि प्रथम दृष्टया राजस्व लिपिक का आचरण कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर तहसीलदार विश्वमित्र सिंह ने लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत तहसील कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जिलाधिकारी ने लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed