फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Main maid died in accident, husband injured

Barabanki News: हादसे में मुख्य सेविका की मौत, पति घायल

Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Main maid died in accident, husband injured
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका की मौत हो गई जबकि, उनके पति घायल हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत रामसनेहीघाट के मोहल्ला बनीकोडर निवासी राजरानी (58) अयोध्या के मवई ब्लॉक में बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी में मुख्य सेविका के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात राजरानी अपने पति उमाशंकर के साथ बाइक से रामसनेहीघाट क्षेत्र के ही बैसनपुरवा गांव के नौमीलाल की पुत्री की शादी में शामिल होकर वापस लौट रही थी। इस दौरान लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गांव के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उमाशंकर तो उछलकर दूर जो गिरे लेकिन तेज टक्कर से राजरानी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची ने जैसे-तैसे यातायात बहाल करवाया। सूचना पाकर राज्य मंत्री सतीश चंद शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने रात में ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। रामसनेहीघाट के कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि, बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन संभवत: डंपर है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed