{"_id":"beab9f8fb6ff268a9f35d56d94079aaf","slug":"mahaparv-last-stop-dispose-of-fairness-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापर्व का अंतिम पड़ाव, निष्पक्षता से निपटाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापर्व का अंतिम पड़ाव, निष्पक्षता से निपटाएं : डीएम
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां जोरों पर ही। शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज मैदान में मतगणना कार्मिकों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। कार्मिकों का हौसला बढ़ाने पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का अंतिम पड़ाव बचा है पूरी उम्मीद है कि हमारे कर्मचारी इसे भी पूूरी निष्पक्षता से निपटा लेंगे।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को किसी के दबाव मेें आकर कोई कार्य करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत इसके बाद ग्राम प्रधान और ग्राम सदस्य का चुनाव कर्मचारियों की बदौलत शांतिपूर्ण ढंग से निपटा लिया गया है उसी प्रकार मतगणना का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि वोटिंग में बाराबंकी पूरे प्रदेश में नंबर एक पर हैं। वहीं जिले में री पोल की स्थिति नहीं बनने पर आयोग ने इसके लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। डीएम ने कहा कि मतगणना का कार्य सुबह सात बजे से शुरू होना है इसलिए जो कर्मचारी शाम को ब्लॉकों पर ही जाना चाहे वह जा सकते हैं वहां पर रहने और खाने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा जो कर्मचारी सुबह जाना चाहते हैं वह सुबह जाएं परिवहन की पूरी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने मतगणना कार्मिकों से कहा कि मतगणना के दौरान हमें सिर्फ आयोग के आदेशों का पालन करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि समय का विशेष ध्यान रखा जाए और प्रयास हो कि जो समय निर्धारित किया गया है मतगणना का कार्य उसी के अंदर संपन्न करा लिया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, डीडीओ एके सिंह, डीएसटीओ विनोद कुमार सिंह, बीएसए पीएन सिंह, डायट प्राचार्य पवन कुमार सचान आदि मौजूद रहे।