फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mahadeva

हादसे के बाद जागा प्रशासन, अभरन में बैरिकेटिंग के बाद लगाया जाल

Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
mahadeva
महादेवा (बाराबंकी)। लोधेश्वर महादेवा के अभरन तालाब में दो युवकों के डूबकर मौत के बाद प्रशासन सजग दिख रहा है। सावन के तीसरे सोमवार से पहले ही प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न रहे इसको लेकर हर बिंदु पर सुरक्षा व्यवस्था करने में जुटा है।
विज्ञापन

बुधवार को सिंचाई विभाग ने अभरन तालाब की बैरीकेडिंग करने के बाद यहां जाल लगा दिया है। ताकि श्रद्धालु स्नान करते समय गहरे पानी तक न पहुंच सके। इसके अलावा पूरे सावन मास भर तालाब पर पीएसी की फ्लड टीम भी मुस्तैद कर दी गई है। सिंचाई विभाग ने अभरन तालाब के चारों ओर बैरीकेडिंग कर जाल लगाया है। जिला पंचायत की ओर से पूरे परिसर की साफ-सफाई के साथ आडीटोरियम से लेकर अभरन व मुख्य मंदिर व उसके पीछे की ओर तक प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसको लेकर मजबूत बैरीकेडिंग कराने का काम भी कराया जा रहा है। इसके अलावा सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed