फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Magic vanished, eight people survived

Barabanki News: मैजिक जलकर राख, आठ लोग बचे

Thu, 19 Mar 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Magic vanished, eight people survived
बाराबंकी। जिले में बुधवार को कुर्सी क्षेत्र में एक टाटा मैजिक वाहन में आग लगने से आठ लोग बाल-बाल बचे। वहीं, माती और हैदरगढ़ में हुए हादसों में चार लोग घायल हुए और दो पक्षों में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन

कुर्सी क्षेत्र में लखनऊ से सीतापुर जा रही टाटा मैजिक में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। वाहन में आठ सवारियां थीं, जो सुरक्षित बाहर निकल गईं। कुर्सी अमरसंडा के पास धुआं निकलने पर चालक ने वाहन रोका। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरी मैजिक जलकर नष्ट हो गई। उमरा चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सभी यात्री सकुशल हैं।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के माती के पास चांदीआई गांव में थार और वैगनआर की भिड़ंत हो गई। वैगनआर गाड़ी कुत्ते के ऊपर चढ़ने के बाद थार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वैगनआर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इसमें सवार एक महिला को चोट आई। वैगनआर पलटने के बाद गांव के ही दो पक्षों में हाथापाई हुई। देवा कोतवाल अजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली के बछरावां मार्ग पर बुधवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर और साइकिल से बचने के प्रयास में बाइक अचानक ब्रेक लगाने से गिरी। इस हादसे में अंकित सोनी (16), मोहम्मद फैज (18) और मोहम्मद अनस (17) घायल हो गए। अंकित सोनी को तत्काल लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय रेफर किया गया है। दो घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed