{"_id":"59724b304f1c1bf3368b4a29","slug":"magic-crushed-a-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक ने बाइक सवार युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक ने बाइक सवार युवक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बसारा गांव के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवक को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे युवक को विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक रौंदने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने टाटा मैजिक को हटाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि टाटा मैजिक में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलौली गांव निवासी सलमान (22) पुत्र सगीर इसरौली से अपने घर की ओर बाइक से जा रहा था। इसी बीच फतेहपुर-देवा मार्ग पर स्थित बसारा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क के बीचोबीच गिर गया।
इसी दौरान देवा से फतेहपुर की ओर करीब 10 यात्रियों को लेकर जा रही टाटा मैजिक युवक को रौंदने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मैजिक सवार यात्री बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। ग्रामीणों को आता देख मैजिक चालक मौके से भाग निकला। मैजिक को हटाकर ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।