फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mafia lobbying cell formed, criminals will be tightened

Barabanki News: माफिया पैरवी सेल का गठन, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 24 Mar 2023 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mafia lobbying cell formed, criminals will be tightened
बाराबंकी। माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई व उनकी संपत्ति की कुर्की में जुटी पुलिस अब इन पर और शिकंजा कसने जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर पहली बार माफिया पैरवी सेल का गठन किया गया है। इसका प्रभारी एएसपी दक्षिणी को बनाया गया है। सेल गैंगस्टर के मामलों पर विशेष नजर रखेगी। थाना स्तर पर होने वाली लापरवाही भी पकड़ेगी और बड़े अपराधियों व माफिया के खिलाफ न्यायालय तक पैरवी करेगी।
विज्ञापन



एसपी दिनेश कुमार सिंह की ओर से गठित माफिया पैरवी सेल का प्रभारी/नोडल एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह को बनाया गया है। उसके सहयोग के लिए सीओ सदर सुमित त्रिपाठी की तैनाती की गई है। सेल में एक इंस्पेक्टर व तीन सिपाहियों की तैनाती भी कर दी गई है। दरअसल, जिले में मादक पदार्थ के तस्करों, शराब माफिया, भू माफिया, जुआ माफिया पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है। जबकि संजय सिंगला, अतुल वर्मा व सहीम को राज्य स्तरीय माफिया घोषित किया गया है। गैंगस्टर के केस लगातार दर्ज भी किए जा रहे हैं। जिसके तहत अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है
विज्ञापन


।
इन्ही सब बातों को लेकर एसपी ने माफिया पैरवी सेल का गठन किया है। इसकी ओर से गैंगस्टर के मामलों की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। नोटिस तामील कराने से लेकर संपत्तियों के चिह्नांकन तक में सेल मदद करेगी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि माफिया का पूरा डाटा इस सेल के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed