फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lucknow's vegetable trader crushed by dumper, death 0

Barabanki News: लखनऊ के सब्जी व्यापारी को डंपर ने रौंदा, मौत

Mon, 20 Nov 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 20 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lucknow's vegetable trader crushed by dumper, death 0
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए लखनऊ के सब्जी व्यापारी को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी निवासी मोहम्मद शमी का पुत्र सलमान (28) शनिवार को हैदरगढ़ के मोहल्ला घोसियान में स्थित अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात सलमान किसी कार्य से बाइक से कस्बे के बछरावां तिराहे की ओर निकला था। इसी दौरान बछरावां रोड पर तेज गति से आए डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सलमान सड़क पर गिरा तो डंपर का अगला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसे सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उसके साले आसिफ ने बताया कि सलमान सब्जी खरीद-बिक्री का व्यवसाय करता था। आसिफ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से घर पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रोते-बिलखते रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed