{"_id":"626994d35000343ca658e2cd","slug":"loud-speaker-barabanki-news-lko6281383110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गये 172 लाउडस्पीकर, 890 की घटी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गये 172 लाउडस्पीकर, 890 की घटी आवाज
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाने और आवाज मानक के अनुसार करने को लेकर शुरू हुए अभियान का असर बुधवार को बाराबंकी में भी साफ दिखाई पड़ा। आपसी सहमति से 172 धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गये और 890 की आवाज कम कराई गई। अभी भी बहुत से धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। ऐसे स्थानों पर प्रशासन ने 550 को नोटिस जारी किया है। हालांकि सभी धर्मस्थलों के अगुवा स्वेच्छा से आदेश का पालन करने को तैयार हैं।
नमाज और हनुमान चालीसा को लेकर धर्मस्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर काफी विवाद चल रहा है। अदालत ने मानक तय कर इससे तेज आवाज में बजाने पर रोक लगाई थी। मामले ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अदालत के आदेश के अनुसार धर्मस्थलों में परिसर तक ही आवाज सीमित रखने को कहा।
इक्का-दुक्का लोगों ने स्वयं लाउडस्पीकर की आवाज कम कर ली और कुछ ने उतार भी लिया था। बुधवार को प्रशासन और पुलिस हरकत में आए और सभी को मानक के अनुरूप आवाज रखने का नोटिस जारी किया। इस दौरान आपसी सहमति पर 172 धर्मस्थल जहां बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगे थे उतरवा दिए गये और 890 धर्मस्थलों पर आवाज कम करा दी गई।
विज्ञापन
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि अदालत और शासन के आदेश पर लोगों ने आपसी सहमति से यह कार्रवाई स्वयं कर ली है। जो लोग अभी तक ऐसा नहीं किए हैं, जल्द ही वह भी कर लेंगे। सभी थानों से रिपोर्ट मांगी गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व नवाबगंज एसडीएम सुमित यादव ने बताया कि 150 मंदिरों व 407 मस्जिदों को नोटिस भेजा है।
इसमें कहा गया है कि तीन दिन में आवाज कम करे लें और जहां अनुमति नहीं है वह अपना फार्म भरकर अनुमति प्राप्त कर लें। इसी तरह हैदरगढ़, फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में सभी एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने अदालत और शासन के आदेशों का पालन कराते हुए धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने और आवाज कम करने की कार्रवाई की है। थानावार धर्मस्थलों की सूची तैयार कर यह सुनिश्चित कराया जा रहा है। कहीं भी मानक का उल्लंघन न हो और पक्षपात का आरोप भी न लगे।
सराहनीय है सरकार की पहल
सरकार की ओर से लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध सराहनीय पहल है। इसकी आवाज इतनी होनी चाहिए कि परिसर के बाहर न जा सके। मंदिर में सरकारी आदेश का पालन किया जा रहा है।
-वीरेंद्र व्यास शास्त्री, पुजारी मुड़कटी देवी मंदिर
सरकार के आदेश का होगा पालन
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने या उसकी आवाज कम करने का आदेश जारी किया है। सरकार व प्रशासन के आदेश का पालन किया जाएगा।
-अबूजर, इमाम जामा मस्जिद