अमिताभ बच्चन नाम होना एक किसान को पड़ा भारी, उठाना पड़ा ये नुकसान
उसके बाद से एक भी किस्त उसके खाते में नहीं पहुंची। हालांकि मामला चर्चा में आया तो जिम्मेदार अब दिसम्बर माह में उसके खाते में धनराशि पहुंचने का आश्वासन दे रहे हैं। मामला नवाबगंज तहसील के जसमंडा मजरे गदिया का है।
यहां के निवासी हरिनाम गौतम के बेेटे का नाम अमिताभ बच्चन है उसके नाम पर खेती योग्य जमीन है। उसने कृषि विभाग में अपना पंजीकरण 2016 से करा रखा था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आई तो उसने उसके लिए भी खतौनी, आधार व बैंक की पासबुक लगा दी।
राजस्व कर्मियों के सत्यापन के बाद डाटा अपलोड
जिसके मुताबिक उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया की हंडौरी शाखा में है। राजस्व कर्मियों के सत्यापन के बाद डाटा अपलोड कर दिया गया। जिले से प्रदेश स्तर व बाद में भारत सरकार को भेजे गये डाटा में वह किसान सम्मान निधि का पात्र पाया गया। मगर, जिम्मेदारों ने सत्यापन में अमिताभ बच्चन नाम देखते ही उसकी पहली किस्त रोक दी।
ये अमिताभ बच्चन मुंबई वाले नहीं जसमंडा का किसान है। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। उसके पंजीकरण में दिया गया डाटा पूरी तरह से सही है। भारत सरकार से आए सत्यापन के डाटा में नाम व खाता नंबर दिखने पर अमिताभ बच्चन नाम आने के कारण उसकी सम्मान निधि रोकी गई होगी। हालांकि वह पात्र है दिसम्बर माह में उसके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। - अनिल कुमार सागर, उपकृषि निदेशक बाराबंकी