फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Looted 23 hundred rupees from pickup driver and farmer

Barabanki News: पिकअप चालक व किसान से 23 सौ रुपये लूटे

Fri, 07 Apr 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 07 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Looted 23 hundred rupees from pickup driver and farmer
सफदरगंज (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने 24 घंटे के अंदर लूट की दूसरी घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने शुक्रवार भोर एक सब्जी व्यवसायी का मालवाहन रोकवाकर 23 सौ रुपये लूट लिए। बृहस्पतिवार भोर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कार से आए बदमाशों ने इचौली निवासी सब्जी व्यवसायी से 49 हजार रुपये लूटे थे। शुक्रवार भोर दूसरी वारदात हो गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र के चिलौकी गांव निवासी सुनील गुप्ता ने बताया कि वह भाड़े पर पिकअप चलाता है। शुक्रवार भोर वह थाना जैदपुर के इंधोलिया गांव निवासी किसान गोजई का टमाटर लादकर नवीन मंडी बाराबंकी जा रहा था। रसौली ओवरब्रिज के पास सफेद रंग की कार पिकअप के सामने रुक गई। कार से चार बदमाश उतरे और पिकअप की हेडलाइट बंद करवा दी। सुुनील की जेब में रखे 21 सौ रुपये और मोबाइल और गोजई से 200 रुपये छीन लिए। बदमाशों ने मोबाइल कुछ दूर पर फेंक दिया और भाग गए। सुनील व गोजई सफदरगंज थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसएचओ ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हुई घटना का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। इस घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सफदरगंज। थाना क्षेत्र के उधौली निवासी कपड़ा व्यवसायी शफीक अहमद ने शुक्रवार सुबह अपनी दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बाद निकले तो बाइक गायब थी। उन्होंने सफदरगंज थाने में सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed