{"_id":"62265b97a3268055717ae877","slug":"loot-barabanki-news-lko6208179108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी, जेवर व मेंथा आयल लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी, जेवर व मेंथा आयल लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिदवाही में बदमाशों ने दो घरों में घुसकर असलहों के बल पर नकदी, जेवर व मेंथा ऑयल लूट लिया। जबकि एक जगह बदमाश नाकाम रहे। इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ जांच की। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिदवाही निवासी तस्लीम पत्नी मंसूर के अनुसार, रविवार रात असलहों से लैस बदमाश चारदीवारी फांदकर घर में घुस आए और उसके साथ ही पुत्र के सिर पर असलहा लगा दिया। इस दौरान अन्य बदमाश घर में रखे 60 हजार के जेवर, 10 हजार की नकदी आदि उठा ले गए।
इसके बाद इसी गांव के ही जावेद के घर में घुसे। सभी लोग सो रहे थे। यहां से बदमाश 25 लीटर मेंथा ऑयल व अन्य सामान उठा ले गए। बदमाशों ने इसी रात गांव के एजाज के घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। खटपट की आवाज सुनकर जावेद का परिवार जाग गया और चिल्लाने लगा तो बदमाश भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
सुबह पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी तो डॉग स्क्वायड बुलाया गया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक यहां छानबीन की। थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि तस्लीम की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
युवती से मोबाइल लूट ले गया बदमाश
शहर में मकदूमपुर इलाके के डिवाइनग्रीन सिटी में सोमवार को दिन में एक युवती से मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। यहां के निवासी अधिवक्ता राहुल वर्मा ने बताया कि उनकी रिश्तेदार एक युवती घर से जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक पर हेलमेट लगाए एक युवक पहुंचा और युवती के हाथ से मोबाइल लूटकर भाग निकला। दिनदहाड़े हुई वारदात से कॉलोनी के लोग दहशत में है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।