{"_id":"600dc5978ebc3e2c5153de13","slug":"loot-barabanki-news-lko561556329","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी के आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायी के आभूषण लूटे
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर कस्बे में रविवार की शाम दुकान बंदकर पैदल घर जा रहे एक सराफा व्यवसायी का आभूषणों से भरा बैग बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच मेें जुटी है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में हेलमेट लगाए बदमाशों की तस्वीर कैद होने से पुलिस को घटना के खुलासे की राह दिखने लगी है। बैग में सोने-चांदी के दो लाख के आभूषण व 18 सौ रुपये की नकदी थी।
थाना व कस्बा टिकैतनगर के धधवारा मोहल्ले के निवासी सुरेश चंद्र जैन की कस्बे के ही पश्चिम फाटक के पास सराफा की दुकान है। रोज की तरह सराफा व्यवसायी सुरेश रविवार की शाम को अपनी दुकान बंद कर सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग हाथ में लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। घर से करीब 20 मीटर दूर पहले से घात लगाकर बैठे एक बदमाश रुपयों से बैग लूटकर भागने लगा। पहले तो सराफा व्यवसायी ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक उसका पीछा किया।
मगर, कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ लुटेरा भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही टिकैतनगर के प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीडित व्यवसायी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बैग में एक किलो चांदी, करीब 30 ग्राम सोने के आभूषण व 18 सौ रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो बदमाशों की हेलमेट पहने तस्वीर मिली है। जिसके सहारे जांच में जुटी पुलिस को घटना के खुलासे की उम्मीद दिखाई देने लगी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि लूट की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।