फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे 58 हजार

Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
loot
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में एक सेल्समैन के 58 हजार रुपये से भरा बैग लेकर कार सवार बदमाश फरार हो गए। वाहन से कुछ दूर तक पीछा करने के बाद सेल्समैन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की कार का नंबर पुलिस के हाथ लगा।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार रात फतेहपुर के इसरौली कस्बे में हुई। सफदरगंज क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी शुभकरन मंगलवार को एक दंत मंजन की सप्लाई करने वाहन चालक बदोसराय के किंतूर निवासी एहसान आलम के साथ निकला था। किंतूर, बदोसराय, तुलसीपुर, अनवारी, खेवली में माल सप्लाई करने के बाद वह इसरौली पहुंचा। माल वाहक वाहन को किनारे खड़ा कर शुभकरन पान खाने और चालक एहसान शौच करने चला गया। इस बीच एक बदमाश वाहन में रखा 58 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर कार से भाग निकला। यह देख सेल्समैन ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया। इसके बाद सेल्समैन ने सूचना पुलिस को दी। सीओ अरविंद वर्मा व प्रभारी प्रमोद झा ने मौके पर पहुंच पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे से लूट में प्रयोग की गई कार का नंबर तलाशा। पुलिस के हाथ लगा है। सीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि टप्पेबाजी की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed