{"_id":"6761c7931b9c9cba3603ac24","slug":"locks-of-13-kiosks-broken-in-two-nights-goods-worth-rs-15-lakh-stolen-barabanki-news-c-315-1-brp1007-130035-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो रात में 13 गुमटियों के तोड़े ताले, उड़ाया डेढ़ लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो रात में 13 गुमटियों के तोड़े ताले, उड़ाया डेढ़ लाख का माल
Wed, 18 Dec 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल चौराहे पर रविवार से लेकर सोमवार रात चोरों ने आठ गुमटी, होटल सहित 13 पटरी दुकानों का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को चोरी कि तहरीर दी है।
बुढ़वल चौराहे पर अवधेश कुमार, जीत सिंह, अजीत सिंह, अरुण पांडेय, प्रदुम कुमार, इंद्रेश, रामेश्वर, अजय व मुकेश की पान की गुमटियाें में सामान रखकर बेचते हैं। बीते रविवार की रात चोरों ने इनकी गुमटियों का ताला तोड़ कर सिगरेट, पान, मसाला सहित 20 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। इसी रात फतेहपुर मोड़ पर गोदौरा निवासी दुर्गेश यादव की सब्जी की दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित 2500 रुपये की सब्जी उठा ले गए। वहीं सोमवार रात बुढ़वल निवासी सुनील कुमार निवासी की अंडे की दुकान का ताला तोड़कर 3200 रूपये की नगदी समेत बर्तन चोरी कर ले गए। किशनपुर मोड़ के पास वारिस, जान मोहम्मद व वाहिद के सैलून की दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)