फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Locking his wife in the room, the young man jumped into the river

Barabanki News: पत्नी को कमरे में बंद कर नदी में कूदा युवक

Wed, 12 Apr 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 12 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Locking his wife in the room, the young man jumped into the river
सुबेहा (बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र के चकौरा गांव में घरेलू विवाद के दौरान युवक ने पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। गोताखोर शाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन पता नहीं चला।। इस दौरान नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। सुबेहा थाना क्षेत्र के चकौरा गांव निवासी काशीराम (45) का पिछले कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अक्सर पत्नी से विवाद होता था। उनकी पांच बेटियां रूपरानी (25), रेखा (22 ), पूजा (20), रिंका (18) व सुनीता (15) में बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पूजा ने बताया कि मंगलवार सुबह पिता ने किसी बात को लेकर मां से मारपीट की। उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गोमती नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई है। एसएचओ सुबेहा संजीत सोनकर ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed