{"_id":"60b3df848ebc3e00b155793f","slug":"lockdown-police-on-road-silence-in-markets-barabanki-news-lko580281775","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: चौराहों पर पुलिस, बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: चौराहों पर पुलिस, बाजारों में सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लॉकडाउन में रविवार को बाजार से लेकर गलियों तक में सन्नाटा दिखाई दिया। शहर के मुख्य बाजार में सुबह व शाम थोड़ी भीड़ जरूर दिखी पर दोपहर में बाजार की सड़कें सूनी नजर आईं। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर सीओ सिटी के तेवर तल्ख रहे और नाका चौराहे पर खुद ही मौजूद रहीं। पुलिस ने सुबह से ही सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 46 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
लॉकडाउन को लेकर रविवार का दिन सुकून भरा रहा। लोग घर से कम निकले। सु़बह कुछ देर को दूध, सब्जी व जरूरी सामान लेने के लिए निकले लेकिन बाजार में आपाधापी नहीं दिखी। दुकानें बंद होने से लोग घरों को लौट गए। इक्का-दुक्का लोगों के निकलने के अलावा पूरा दिन सड़कें सूनी रहीं और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
मोहल्लेे की गलियों में ही लोग चहलकदमी करते दिखाई दिए। गलियों में परचून की दुकानें और पान-सिगरेट व गुटखा की दुकानें छुटपुट खुली रहीं। शहर के मुख्य बाजार धनोखर, निबलेट, घंटाघर, सट्टी बाजार व छाया चौराहा पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
सुबह घंटाघर बाजार में कुछ भीड़ जरूर दिखी मगर बारह बजे के बाद पूरी तरह सन्नाटा दिखा। रोक के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट व बिना मास्क पाए जाने पर पुलिस का रवैया सख्त रहा। नाका चौरहा, पटेल तिराहा, धनोखर चौराहा, छाया चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि सभी लोग अपने वाहनों के कागजात दुरुस्त कर लें और मास्क लगाएं व सुरक्षा के लिए बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह लगे लाउडस्पीकर से लगातार लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का संदेश दिया जा रहा है।
लॉकडाउन व यातायात नियमों का हर किसी को पालन करना होगा। शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट व बिना मास्क पाए गए 46 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।