फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lock Down

चौराहों पर रहा पुलिस का पहरा, बाजारों में सन्नाटा

Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
lock Down
बाराबंकी। लॉकडाउन में रविवार को बाजार से लेकर गलियों तक में पूरी तरह सन्नाटा रहा। मुख्य बाजार में सुबह व शाम भीड़ जरूर दिखी पर दोपहर में बाजार की सड़कें सूनी नजर आई। नाका चौराहा समेत मुख्य चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस के वाहन गश्त करते दिखाई दिए। मुख्य चौराहों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

शहर की मुख्य बाजार धनोखर, निबलेट, घंटाघर, सट्टी बाजार, छाया चौराहा पर सन्नाटा रहा। रविवार की सुबह घंटाघर बाजार में कुछ भीड़ जरूर दिखी। लेकिन ग्यारह बजे के बाद सन्नाटा छा गया। मेडिकल स्टोर व आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं, जबकि अन्य दुकानें बंद रही। निबलेट से धनोखर, घंटाघर व नाका जाने वाली सड़क पर सन्नाटा रहा। शाम को हैदरगढ़ रोड व लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, कंपनी बाग, सिविल लाइन, आवास विकास कॉलोनी की गलियों में कुछ लोग अपने घर के सामने खड़े दिखे तो कुछ लोग चहलकदमी करते नजर आए। देवा रोड व अयोध्या लखनऊ मार्ग पर वाहनों आवागमन लगा रहा, लेकिन भीड़ नहीं दिखी। दवा आदि जरूरी सामान लेने लिए लोग बाहर निकले।
विज्ञापन

70 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
लॉकडाउन का उल्लंघन करने में रविवार को बिना हेलमेट व बिना मास्क पाए 70 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष सतर्कता बरतने तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पंकज सिंह के नेतृत्व में नाका चौराहा, पटेल तिराहा, धनोखर चौराहा, छाया चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली पंकज सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने, बिना हेलमेट व बिना मास्क पाए गए 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed