फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lock down

बंद रहे बाजार, घरों से निकलने का बहाना तलाशते रहे लोग

Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
lock down
बाराबंकी। आमजन को उम्मीद थी कि अब लॉकडाउन से राहत मिलेगी मगर लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही लोग बेसब्र हो उठे। बुधवार को बेवजह बाहर निकलने से बाज नहीं आए। सभी बाजार बंद रही सिर्फ मेडिकल स्टोर व इमरजेंसी सेवाएं व आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। बाइक से निकले लोगों ने पुलिस के रोकने पर तरह-तरह के बहाने बनाए। सड़क व बाजार में भी लोग बाइक से घूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर में बुधवार को नाका चौराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, पटेल तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा आदि जगहों पर लोग घूमते दिखे तो कुछ मार्गों पर सन्नाटा भी नजर आया। लॉकडाउन की समय सीमा 10 मई तक बढ़ने के बाद लोगों में बेसब्री दिखी। बीते दिनों में सड़क से लेकर बाजार तक जो सन्नाटा दिखाई देता था वह बुधवार को गायब दिखा। घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग किराना की दुकानों पर दिखाई दिए। लॉकडाउन बढ़ने के कारण लोगों ने जरूरी सामानों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

सड़क व मुख्य बाजार में चार पहिया वाहन, बाइक और पैदल लोग नजर आए। गलियों में ठेले पर सब्जी व फल बेचते दिखाई दिए। घंटाघर पर सुबह सब्जी मंडी में भीड़ रही। इसके अलावा दिन में नाका चौराहा, हैदरगढ़ रोड पर ठेले पर सब्जी लगाए रहे। नाका चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कई लोग बेवजह घर से निकल रहे हैं। इसके लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। पूछने पर अस्पताल या मेडिकल स्टोर जाने को घर से निकलने की वजह बताते हैं। धनोखर व नाका चौराहे पर तैनात पुलिस ने बेवजह घर से बाइक से निकले कई लोगों को समझाबुझा कर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग भूल लोग
देवा। नगर पंचायत देवा में शासन प्रशासन की सख्ती के बावजूद लॉकडाउन के नियमों धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोविड.19 प्रोटोकॉल की गाइडलाइन का पालन करना तो दूर यहां पर मनमाने तरीके से दुकानें सजा कर उन पर भीड़ जुटाई जा रही है। मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में दुकानदार पूर्व की भांति दुकान लगाए मिले। दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ जुटी रही। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय चौराहा, कुर्सी रोड चौराहा, कौमी एकता द्वार, पार्किंग स्टैंड आदि के पास भी स्थाई व अस्थाई दुकानदार दुकान खोले नजर आए।

बुधवार को भी पुलिस की सुस्ती के चलते इन दुकानों पर भीड़ जमा दिखी। इतना ही नहीं सड़कों पर लोग रोजमर्रा की तरह आते जाते भी दिखे। पुलिस और प्रशासन देवा कस्बे में लॉक डाउन की गाइडलाइन का पालन कराने में बेबस नजर आ रहा है। कस्बा इंचार्ज एसएन पटेल ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों के तहत साप्ताहिक बाजार आदि पर रोक है। यदि ऐसा है तो उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed