फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   liquor recovered

हरियाणा की 1280 बोलत शराब बरामद

Tue, 01 Oct 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
liquor recovered
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर पुलिस ने सोमवार को एक लग्जरी कार में 1280 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद कार सवार आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब तस्करी कर हरियाणा से लाई गई थी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार रात सफदरगंज प्रभारी संदीप राय व अन्य पुलिस कर्मी क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। रात करीब ढाई बजे अयोध्या की ओर जा रही एक लग्जरी कार सवार लोग बघौरा ओवरब्रिज के निकट गाड़ी खड़ी कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार से हरियाणा निर्मित कैसिनो ब्रांड की 1280 बोतल (छोटी) शराब बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बरामद शराब की करीब 1.72 लाख रुपये बताई जा रही है। एएसपी दक्षिणी अशोक शर्मा ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर शराब तस्करों का पता लगाया जा रहा है। हरियाणा से शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट पुलिस ने 26 अगस्त को ही हाईवे पर एक एसयूवी में भारी मात्रा में हरियाणा की शराब बरामद की थी। यह शराब ले जाने वालों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। 20 सितंबर को एक ट्रक में शराब बरामद की गई लेकिन आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। इससे पहले 27 जुलाई को शहर में एक ट्रक शराब मिली थी। शुक्रवार को जैदपुर इलाके में नहर में बहती हुई शराब की बातलें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed