{"_id":"640e2bf6a95af30630032b95","slug":"liquor-gang-leaders-property-worth-20-lakh-attached-barabanki-news-c-13-1-125362-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शराब गिरोह की सरगना की 20 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शराब गिरोह की सरगना की 20 लाख की संपत्ति कुर्क
Mon, 13 Mar 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अवैध शराब बनाकर बेचने वाले गिरोह की महिला सरगना व सदस्य की 20 लाख 21 हजार रुपये की संपत्ति रविवार को प्रशासन ने कुर्क कर ली।
पिछले वर्ष टिकैतनगर थाने में सिकलिकपुरवा मजरे बनगांवा गांव निवासी प्रेमा व रामराज के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरोह की सरगना के रूप में प्रेमा को चिह्नित किया गया था।
पुलिस ने इन दोनों की अपराध से अर्जित संपत्तियां खंगाली थीं। अनुमति मिलने के बाद रविवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने सिकलिकपुरवा पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। टीम ने प्रेमा का करीब 20 लाख रुपये का मकान व जमीन तथा रामराज के टिकैतनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा 21 हजार 613 रुपये कुर्क कर लिए।