फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lighting

हजारों दीपों से रोशन हुआ अभरण सरोवर

Fri, 19 Feb 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
lighting
बाराबंकी। कोटवाधाम में बाबा जगजीवन दास के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपों से जगमग हुआ अभरन सर? - फोटो : BARABANKI
कोटवाधाम (बाराबंकी)। समर्थ सांई जगजीवन दास के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अभरण सरोवर पर गुरुवार शाम ढलने के बाद जगमगाते सैकड़ों दीयों ने मन मोह लिया। सरोवर के हर हिस्से को दीपों से रोशन किया गया। प्रज्ज्वलित दीपों से सजाने सेे ऐसी मनमोहक छटा बिखरी जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर बाद अभरण सरोवर को दीयों से सजाया गया। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित की अगुवाई में शाम को सरोवर के हर हिस्से व जीनों पर कुल 11,111 दीये रखे गए। सरोवर को दीयों से सजाने के बाद इन्हें एक-एक करके जलाया गया।
विज्ञापन

जलने के बाद सभी दीपों से अद्भुत व मंत्रमुग्ध करने वाली छटा बिखर गई। सरोवर के जल में दीयों के प्रतिबिंब से मनमोहक छटा बिखर गई। इस अद्भुत नजारे को श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल में कैद किया। कई लोगों ने सेल्फी भी ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, देवानंद पांडेय, बेचनलाल, कमलाकांत, केके बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed