फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Life was affected by cold

ठंड से जनजीवन प्रभावित

Wed, 28 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 28 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Life was affected by cold
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के असर से सर्दी और बढ़ गई है। बुधवार भोर से ही भीषण ठंड रही। शीतलहरी सुई की तरह चुभ रही थी। कोहरा भी अपने चरम पर था। जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। कई जगह पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों व आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर में थोड़ी धूप निकली लेकिन शाम ढलते ही फिर गलन बढ़ गई। इसके चलते लोग घरों में दुबक गए। बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व पर्वतीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बुधवार भोर से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। भीषण कोहरे के साथ ही ठंड भी कड़ाके की रही। इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद धूप निकली मगर तब भी ठंड का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम ढलते ही फिर गलन बढ़ गई। जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहे। बुधवार को तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भीषण ठंड होने के बावजूद देवा तिराहा, बंकी ब्लॉक के सामने, राजकमल रोड सहित कई जगहों पर अलावा नहीं जलवाए जा रहे हैं। इससे राहगीरों व श्रमिकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह-शाम भीषण ठंड से बचने की लिए पटरी दुकानदार आसपास की लकड़ी, टायर आदि जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed