{"_id":"586551464f1c1b741aeeda9e","slug":"life-suffering-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़ कंपाऊ ठंड से दहला जनजीवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़ कंपाऊ ठंड से दहला जनजीवन
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हाड़ कंपाऊ ठंड से दहला जनजीवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। दोपहर में खिलने वाली धूप भी अब शीतल होने लगी है। शाम ढलते ही बढ़ रही गलन लोगों को दहला रही है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसे ही मौसम का मिजाज रहा। भोर में भीषण ठंड के साथ कोहरा रहा।
जिसके चलते आम आदमी व राहगीर ठिठुरते रहे। घर के बाहर रहे लोग गर्म कपड़ों में सर्दी से ठिठुरते रहे। शाम ढलते ही फिर से गलन शुरू होने से लोग अपने घरों में दुबक गए। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9 डिग्री कम था।
बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज काफी ठंडा रहा। जिसके चलते लोग ठिठुरते रहे। भोर में भीषण कोहरा के साथ तेज ठंड रही तो बह रही सर्द हवाओं ने मुसीबत के बढ़ाए रखा। लोग घरों में ही दुबके रहे। बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लेकिन ठंडक में यह कपड़े भी पूरी राहत नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन
श्रमिक व रिक्शा चालक भी ठंड से हलकान रहे। मवेशी भी अलाव के आसपास ही जमे रहे। दोपहर करीब एक बजे के बाद धूप निकली लेकिन इसकी ताशीर भी बर्फ की तरह ठंडी रही। शाम ढलते ही फिर से ठंड व गलन शुरू हो गई। जिससे लोग घरों में दुबक गए। राहत के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
पटरी दुकानदार भी अलाव के भरोसे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के चलते लोग हलकान रहे। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।