फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Life can be changed through satsang and devotion to God.

Barabanki News: सत्संग और प्रभु भक्ति से बदल सकता है जीवन

Sun, 10 May 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Life can be changed through satsang and devotion to God.
शाहगढ़। कसरावां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को प्रवाचक जानकी दास महाराज ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है और इसे प्रभु भक्ति व सत्कर्मों के माध्यम से सफल बनाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा और अहंकार जैसी बुराइयों का त्याग कर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र और नृसिंह अवतार के प्रसंग सुनाए। कहा कि भगवान के नाम के स्मरण मात्र से मनुष्य भवसागर से पार हो सकता है। जीवन में अनजाने में कई पाप हो जाते हैं, जिनका प्रायश्चित ईश्वर के समक्ष करना चाहिए। कहा कि भगवान की कथा ही मनुष्य को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति दिलाने का मार्ग दिखाती है। सत्संग में वह शक्ति होती है, जो मनुष्य के विचार और जीवन दोनों को बदल सकती है। आयोजक रामदल पांडेय, मनीष पांडेय, दिनेश कुमार, देवनारायण पांडेय, सतीश मिश्र, गुड्डू पांडेय, प्रमोद उपाध्याय और बृजेश नारायण तिवारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed