{"_id":"61101c768ebc3efcce39c564","slug":"licenses-of-three-fertilizer-vendors-suspended-barabanki-news-lko590501714","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। उर्वरक की गुणवत्ता व अधिक दाम पर बिक्री की जांच को लेकर जिलेभर में डीएम के आदेश पर रविवार को भी अभियान चलाया गया। कृषि विभाग व सहकारिता विभाग की तहसीलवार गठित संयुक्त टीम ने 77 दुकानों पर छापा मारा। उर्वरक के 11 नमूने लिए तो जांच में मिली खामियों के चलते तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ छह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
रविवार को नवाबगंज तहसील क्षेत्र में उपकृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने 15 दुकानों की जांचकर दो नमूने लिए। वहीं फतेहपुर तहसील में जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने 21 दुकानों की जांच की। इस दौरान पांच नमूने लिए।
अधूरे अभिलेख व स्टाक में भिन्नता मिलने व दुकान बंद मिलने पर उर्वरक विक्रेता जायसवाल खाद भंडार टिकैतगंज, शिव खाद भंडार बाबागंज व जय मां वैष्णो खाद भंडार बड्डूपुर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं यादव खाद भंडार बाबागंज व शिव खाद भंडार बड्डूपुर को कारण बताओ नोटिस भी दिया।
विज्ञापन
हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरण बाजपेयी ने खाद की आठ दुकानों की जांच की। विक्रेता रमन कृषि सेवा केंद्र त्रिवेदीगंज, आशुतोष उर्वरक हैदरगढ़ एवं किसान बीज भंडार हैदरगढ़ की दुकान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी ने 12 दुकानों की जांच की। एक नमूना लिया। वहीं कृष्णा खाद भंडार महमूदाबाद बंद होने पर कारण बताओ नोटिस दिया।
रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती ने 13 दुकानों की जांच की। रामनगर तहसील क्षेत्र में संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने आठ दुकानों की जांच कर तीन नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने प्रतिष्ठान पर रेट व स्टाक बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं तथा पीओएस मशीन से ही खाद की बिक्री तय दाम पर करें।