फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Leopard roaming in the area, Forest Department with the help of information from villagers 0

Barabanki News: क्षेत्र में विचरण कर रहा तेंदुआ, ग्रामीणों की सूचना के सहारे वन विभाग

Wed, 03 Jan 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard roaming in the area, Forest Department with the help of information from villagers 0
हैदरगढ (बाराबंकी)। युवक पर हमले के बाद से तेंदुए की पिछले दो दिनों से कोई आहट नहीं मिली। तेंदुए के लोनी नाला के जंगल में छुपे होने की आशंका है। वन विभाग की भी फिलवक्त कोई कवायदें दिखाई नहीं दे रही हैं। वन विभाग ग्रामीणों से मिलने वाली सूचनाओं के सहारे बैठी है। हालांकि अफसरों का दावा है कि तेंदुए के पगचिन्ह देखकर काम्बिंग की जा रही है। पिजरा लगाया गया है।
विज्ञापन




क्षेत्र में 27 दिसंबर को गांव लोधे सिंह पुरवा के पास बकरी का शिकार कर तेंदुआ पूर्वाचंल एक्सप्रेस वे की ड्रेन में छुपा था। वन कर्मियों व ग्रामींणों के पहुंचने पर एक्सप्रेस वे के दूसरी ओर निकल कर भाग गया। पास के कई गांव में गन्ने के खेत, माइनर नहर पटरी आदि स्थानों पर दिखाई पड़ने की सूचना पर वन विभाग की टीम कांबिंग कर हांका लगा रही थी। इसी बीच 31 दिसबंर को लोनीकटरा के भितरी के बाहर बाग में तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन



मौक पर पहुंची टीम को मिले पगचिन्हों से तेंदुआ होने की पुष्टि की गई। पगचिन्हों का पीछा करते हुए टीम लोनी नाला के जंगलों तक पहुंची। जंगल घना होने से अंदर पड़ताल नहीं हो सकी। लेकिन इसके बाद तेंदुए की कोई गतिविधि नहीं दिखाई पड़ी। इससे तेंदुआ के लखनऊ की ओर जाने की संभावना पर टीम वापस लौट गई। दो दिन वन विभाग ने तेंदुए को लेकर कोई कवायद नहीं की। जिले से भेजा गया पिंजड़ा भी नहीं लगाया गया है। हालांकि डीएफओ आकाशदीप वाधवान ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन गोमती नदी के पार अमेठी के लालगंज वन क्षेत्र में मिली है। पगचिन्ह भी दिखाई दिए हैं। एहतियातन काम्बिंग की जा रही है। पिंजरा लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed