फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   leopard

तेंदुए ने रात के अंधेरे में बछड़े पर किया हमला

Sat, 17 Sep 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
leopard
सूरतगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र के सराय गौरा में बृहस्पतिवार को देर रात घर के बाहर हाते में बंधी गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस हमले से वह घायल हो गया। गाय के शोर करने पर जगे घर वालों ने टॉर्च की लाइट जलाई तो तेेंदुआ भाग खड़ा हुआ। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कॉम्बिंग शुरू की लेकिन तेंदुुआ हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

फतेहपुर वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत सेमराय गांव व उसके आसपास के अन्य गांवों में पिछले एक माह से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की टीमें उसे पकड़ने में नाकाम हैं। दो दिन पूर्व तेंदुआ हलबलपुर गांव में लोगों को धान के खेत में आराम फरमाते नजर आया था। मंगलवार की देर शाम सीमेंट-ईंट के प्लांट से वापस आ रहे कजियापुर के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजपाल सिंह की कार के समक्ष भी आया था।
विज्ञापन

कई दिन से भूखे तेंदुए ने सराय गौरा में दस्तक दी है। यहां उसने विनोद कुमार विश्वकर्मा के घर बाहर हाते में बंधी गाय के बछड़े पर हमला बोल दिया। शोरशराबा होने और टॉर्च जलाने पर तेंदुआ खेतों के रास्ते वहां से भाग खड़ा हुआ। उधर घायल बछड़े का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते शुक्रवार दोपहर बाद गांव पहुंची टीम ने आसपास के खेतों में तेंदुए की तलाश के लिए कॉम्बिंग शुरू कर दी है। इस संबंध में रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed