{"_id":"6ac3d6e37da26fc2a909e999","slug":"public-plagued-by-power-cuts-faults-compound-the-trouble-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181065-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली कटौती से त्रस्त जनता, फॉल्ट से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली कटौती से त्रस्त जनता, फॉल्ट से बढ़ी परेशानी
Mon, 05 Oct 2026 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से ग्रामीण इलाकों तक बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। लक्ष्मणपुरी निवासी राजकुमार ने बताया कि दिन-रात दो-दो घंटे कटौती से पानी का संकट खड़ा हो जाता है और इन्वर्टर भी जवाब दे देते हैं। हालांकि, अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने आपूर्ति सामान्य होने और फॉल्ट पर ही लाइन बंद होने का दावा किया।
कुंडवा में 24 घंटे से ट्रांसफार्मर खराब
घुंघटेर संवाद सहयोगी के अनुसार, कुर्सी पावर हाउस के तहत कुंडवा चौराहे का 100 केवीए ट्रांसफार्मर रविवार शाम जल गया। इससे 100 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई और करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई। 24 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। उपभोक्ताओं हरिश्चंद्र, रामेश्वर शर्मा और राम बहादुर ने बताया कि जेई दीपक और एसडीओ कुर्सी फोन नहीं उठाते। एसडीओ अमित कुमार सिंह ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की बात कही।
100 गांवों में 14 घंटे बिजली ठप
रामसनेहीघाट संवाद सहयोगी के अनुसार, विद्युत उपखंड के करीब 100 गांवों में रविवार रात 10 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रही। पूरेकोट, किठूरी, बाबाकपुरवा, भक्तनपुरवा, जोकहिला और कोडरी समेत कई गांव प्रभावित रहे। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि चमरनपुरवा के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से फॉल्ट हुआ था। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।