फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   leopard

बछिया को मारकर फिर गुम हुआ तेंदुआ

Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
leopard
सूरतगंज (बाराबंकी)। वन विभाग की तीन टीमें एक सप्ताह से तेंदुए की तलाश में कांबिंग करती रही। जंगल में पिंजरा लगाया गया। लेकिन तेंदुए ने शनिवार भोर एक बछिया का शिकार कर लिया। इसके बाद तेंदुआ फिर जंगल झाड़ियों में गुम हो गया है। जिन लोगों ने यह सोच रहा था कि तेंदुआ निकल गया वह भी दहशत में आ गए हैं। वन विभाग ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में अलर्ट कर रखा है।
विज्ञापन

सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के सेमराय गांव के घने जंगल में तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से विचरण कर रहा है। एक सप्ताह पहले तेंदुए ने गाय को मार कर खा लिया था। एक बछड़े को भी घायल किया था। तेंदुए के निशाने में मवेशी ज्यादा है। शुक्रवार की देर रात्रि सुबेदारपुरवा निवासी श्यामू पत्नी को लेकर बाइक से वापस महादेवा की ओर से घर को आ रहे थे तो उन्हे तेंदुआ सुबेदारपुरवा और गंगापुरवा जाने वाले संपर्क मार्ग पर बैठा दिखा था।
विज्ञापन

सुबेदारपुरवा निवासी अजय सिंह की कार का उजाला देख दहाड़ते हुए वह गन्ने की ओर चला गया। लेकिन शनिवार भोर उसने जंगल के दूसरे छोड़ पर एक बछिया का को मार डाला। इसे लेकर रहटा, सुबेदारपुरवा, अमराईगांव, गंगापुरवा एवं सेमराय, रामवापुर तेलयानी, धौराछिया, हरसौली आदि आस-पास के गांवों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की तीन टीमें लगातार कांबिंग कर रही है। ग्रामीणों से भी सहयोग लिया जा रहा है। लोगों को सजग किया जा रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिछले चार दिन से जंगल में पिंजरा भी लगाया जा रहा है।
- रुस्तम परवेज, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed