{"_id":"699c952deb55352936042e02","slug":"lawyers-protest-against-the-murder-of-an-advocate-barabanki-news-c-315-1-brb1028-159730-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन
Mon, 23 Feb 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा जिले में हुई अधिवक्ता की मौत को लेकर रामनगर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
रामनगर। भूमि विवाद में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की हत्या के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्तओं ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विपुल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की मांग की गई है।
तहसील बार के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया। कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने परिजन को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी की मांग भी की। अधिवक्ता सुरक्षा कानून तत्काल लागू करने की भी मांग उठाई। महामंत्री सुरेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष एसपी अवस्थी, कुलदीप शुक्ला, एसपी मिश्रा, हंसराज प्रजापति, रामकुमार सोनी, विशराज सिंह,मो. कासिम व बीडी खान आदि मौजूद रहे।