{"_id":"6aea489b3295a412f803d28c","slug":"lawyers-held-a-procession-and-submitted-a-memorandum-to-the-dm-and-the-district-judge-barabanki-news-c-315-1-brp1006-183590-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वकीलों ने निकाला जुलूस, डीएम व जिला जज को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वकीलों ने निकाला जुलूस, डीएम व जिला जज को साैंपा ज्ञापन
Wed, 04 Nov 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कालपी में वकील की हत्या व प्रयागराज में वकील को अपमानित करने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन द्विवेदी व महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को वकीलों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के भवन से निकला जुलूस पहले सिविल कोर्ट परिसर में पहुंचा और सभी अदालतों के सामने जोरदार नारेबाजी की गई। सिविल कोर्ट परिसर में घूमने के बाद जुलूस कचेहरी के बाहर लखनऊ-अयोध्या मार्ग से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। यहां आयोजित सभा में कालपी में हुई वकील की हत्या में गिरफ्तारी व मृतक के परिवार में एक करोड़ रुपया का मुआवजा देने की मांग की।
वकीलों ने डीएम के प्रतिनिधि के रूप में मिले एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद एक ज्ञापन जिला जज को देकर वकीलों के लिए कुर्सियों को चिह्नित कर आरक्षित करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व महामंत्री नरेश सिंह, अशोक वर्मा, ज्ञानेश शुक्ला गुड्डू, सुरेश गौतम, राकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई, इकबाल राही, त्रिभुवन यादव, सतीश पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, राम कुमार वर्मा मौजूद रहे।