फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lawyers-boycott-work-performed

कार्य बहिष्कार कर वकीलों का प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2015 10:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल और वकीलों के बीच छिड़ी जंग थम नहीं रही है। मंगलवार को एक बार फिर लेखपाल और वकील आमने-सामने हो गए। इस दौरान वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि तहसील पहुंचे वकीलों ने प्रदर्शन कर वहां रखे सरकारी अभिलेख फाड़ डाले वहीं इस दौरान वकीलों व लेखपालों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मारपीट मामले में वकील की तहरीर पर पुलिस ने चार लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वकीलों का कहना है कि जब तक एसडीएम सदर का तबादला नहीं होगा वह हड़ताल जारी रखेंगे। लेखपाल संघ ने भी बैठक कर बुधवार से जिले में हड़ताल करने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार को नवाबगंज तहसील अधिवक्ता ओमप्रकाश विश्वकर्मा व लेखपाल राज किशोर अवस्थी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी बात से आक्रोशित वकीलों ने मंगलवार को कचहरी में कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करते वकील नवाबगंज तहसील पहुंचे और वहां पर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने तहसील के कमरों में खूब हंगामा किया। आरोप है कि वहां रखे सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। इस बीच तहसील में मौजूद लेखपालों व वकीलों के बीच नोकझोंक होने लगी तो वहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह से सभी को समझा बुझाकर शांत किया।
वकीलों का उग्र रूप देख एसडीएम सदर नीलम यादव भी मौके से खिसक गई। करीब दो घंटे तक वकीलों ने हाईवे से लेकर कचहरी में जमकर प्रदर्शन किया।

वकीलों ने की एसडीएम को हटाने की मांग
प्रदर्शन कर रहे वकीलों जिलाबार अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री हिसालबारी किदवई, गुड्डू शुक्ला, उपेंद्र सिंह, संदीप शरण, कौशल किशोर त्रिपाठी, मोहन सिंह, सीबी सिंह, पंडित एसडी शर्मा, शिवकुमार शुक्ला, रमन द्विवेदी, राजेंद्र प्रताप सिंह, शरद उपाध्याय, आरएस वर्मा, विनय शुक्ला आदि ने कहा कि एसडीएम सदर नीलम यादव की कार्यशैली व व्यवहार से हर कोई परेशान है। कहा ऐसे अविवेकपूर्ण एसडीएम के रहने से जनता का नुकसान है। वकीलों ने कहा कि जब तक एसडीएम सदर का यहां की तहसील से तबादला नहीं होगा वकीलों की हड़ताल जारी रहेगी।

ये लेखपाल हुए नामजद
वकील व लेखपाल विवाद में पुलिस ने चार लेखपालों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। वकील ओमप्रकाश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल राजकिशोर अवस्थी, प्रहलाद नारायण तिवारी, राघवेंद्र सिंह, शिवकुमार वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल शशीकांत मिश्रा का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज है। कहा पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया कर्मियों से वकीलों ने की अभद्रता
तहसील में प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने मीडिया कर्मियों को भी नहीं छोड़ा। प्रदर्शन के दौरान कवरेज कर रहे समाचार पत्रों के छायाकारों को कुछ वकीलों ने दौड़ा लिया और उनके कैमरे तोडंने का प्रयास किया। वकीलों द्वारा की गई अभद्रता से मीडिया कर्मियों में भी रोष व्याप्त है।


आज जिले भर में रहेगी लेखपालों की हड़ताल
वकीलों व लेखपाल के बीच हुए विवाद का मामला अब और गहराता जा रहा है। लेखपालों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट के विरोध में अब लेखपाल संघ ने जिले भर में हड़ताल करने की चेतावनी दी है। लेखपालों ने मंगलवार की शाम नवाबगंज तहसील में बैठक कर रणनीति बनाई। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला ने बताया कि इस मामले को लेकर लेखपाल संघ बुधवार को जिले में समस्त तहसीलों में हड़ताल कर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed